खैर (अलीगढ़)। कस्बे के सोमना रोड स्थित सुंदरलाल के जनरल स्टोर से रविवार रात 24 लाख रुपये के जेवरात-नगदी की चोरी हो गई। सुबह चोरी की खबर पर व्यापारी आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए सोमना रोड पर जाम लगा बाजार भी बंद कर दिया। व्यापारियों के दबाव पर सक्रिय पुलिस ने शक में नौकर को हिरासत में लेते हुए शाम को चोरी का खुलासा कर पूरा माल भी बरामद कर लिया। मगर अजीब बात कि इतनी बड़ी चोरी में बिना किसी मुकदमे के माल दुकानदार के सुपुर्द कर दिया और आरोपी को छोड़ने की तैयारी चल रही थी।