अलीगढ़। अपने व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पुलिस कप्तान पर शनिवार को फिर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। गांव कलुआ के वीरपाल सिंह मौहनिया की मानें तो उनके क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर वह काफी समय से गांव की चौकी पर स्टाफ के साथ-साथ अन्य संसाधनों की मांग करते आ रहे हैं। इसे लेकर वह पूर्व में भी एसएसपी से मिले। जब कोई बात नहीं बनी तो वह नगर विधायक जफर आलम से मिलने पहुंचे। जफर आलम ने अपने लेटरपैड पर एक संदेश एसएसपी को लिखा, जिसमें एक एसआई व तीन पुलिसकर्मी लाइन से कलुआ भेजने का अनुरोध किया गया था। आरोप है कि एसएसपी ने यह कहते हुए फरियाद फेंक दी कि रोज-रोज चले आते हो। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि किसी को न हड़काया गया और न कोई लेटर फेंका गया।