एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शहर में फैला डायरिया, बच्चे की मौत

Aligarh Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। शहर डायरिया, डिसएंट्री, डिहाइड्रेशन की बीमारी चपेट में आ गया है। इस बीमारी की चपेट में आए एक बच्चे ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में ही रोजाना दो सौ से तीन सौ बच्चे उपचार को पहुंच रहे हैं। बच्चा वार्ड मरीजों से फुल हो चुका है। चिकित्सकों का कहना है कि शहर की सड़कों पर फैली सिल्ट के कारण इस बीमारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन्ना देवी थाना क्षेत्र की प्रतिभा कॉलोनी निवासी एक साल के एक बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। कई दिन से जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में वह भर्ती था। हालत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसका चेकअप किया, लेकिन भर्ती होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसे उल्टी दस्त की शिकायत थी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही बीमार बच्चों की लाइन लग जाती है। अधिकतर बच्चे डायरिया, डिसएंट्री, डिहाइड्रेशन की बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें