एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फ्लैट पर कब्जे को लेकर हंगामा

Aligarh Updated Sun, 11 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। महानगर के समद रोड इलाके के एक नवनिर्मित अपार्टमेंट में फ्लैट पर कब्जे को लेकर दो कारोबारी परिवारों में शनिवार दुपहर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष बैनामे के आधार पर फ्लैट को अपना बता रहा है, जिसका वर्तमान में कब्जा है। दूसरा पक्ष एक अनुबंध के आधार पर फ्लैट अपना बता रहा है। इस हंगामे की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों से कागजात थाने मंगवाए हैं, जिनके परीक्षण के बाद तय होगा कि फ्लैट किसका है। एक पक्ष से सौरभ अग्रवाल बालजीवन निवासी सराय लवरिया का कहना है कि समद रोड चंदनिया हाउस स्थित एवन होम्स अपार्टमेंट बिल्डर मनीष वार्ष्णेय व मो.नियाजुल हक द्वारा जमीन स्वामी राजीव गर्ग व संजय गर्ग के बिल्डर एग्रीमेंट पर बनवाया गया है। इसी में से एक फ्लैट 31 जुलाई 2010 को बैनामा के माध्यम से खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैनामा भू स्वामी की ओर से किया गया। तभी से इस पर कब्जा है। अब फ्लैट पूरा होने पर उन्होंने उस पर काम शुरू कराया। तो 7 मई को कुछ लोगो ंने वहां ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। अब शनिवार को भी वह लोग एक महिला के नेतृत्व में आए और जबरन फ्लैट में घुसने लगे। विरोध पर हंगामा करने लगे। इस खबर पर पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस को उन्होंने अपना बैनामा दिखाया। फिर भी पुलिस ने वहां यथास्थिति के निर्देश देते हुए दोनों पक्षों को कागजात सहित थाने बुलाया है।
इधर, दूसरे पक्ष से एक महिला व संजीव शर्मा नाम का व्यक्ति आया, जिनका कहना था कि बिल्डर ने उनके भाई के नाम इस फ्लैट का अनुबंध किया है। मगर वह काफी हंगामा के बाद भी अनुबंध नहीं दिखा सके। इस दौरान महिला ने अभद्रता का आरोप जरूर लगाया। एसओ क्वारसी का कहना है कि कागजात देखने व उनका परीक्षण कराने के बाद कहा जा सकेगा कि फ्लैट किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें