अलीगढ़। शारदीय नवरात्र आने में एक पखवाड़ा ही बचा है लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म रिजर्वेशन लोगाें को नहीं मिल रहा है। जम्मू तवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस में हर रोज वेटिंग सूची लंबी होती जा रही है। उधर, 3 अक्तूबर को दशहरा के बाद 25 दिन के अंदर कई त्योहार हैं, इन त्योहारों पर भी कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनाें में वेटिंग सूची दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे लोगाें के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।
25 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत है। 3 अक्तूबर को दशहरा, 5 अक्तूबर को बकरीद, 21 अक्तूबर को धनतेरस, 23 अक्तूबर को दीपावली, 24 को गोवर्धन पूजा और 25 को भैया दौज का त्योहार है। इन त्योहाराें को अधिकांश लोग अपने घराें पर ही मनाते हैं। इन त्योहाराें पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने लगा है। कानपुर से बिहार तक के किसी शहर का सफर करना है तो जल्द से जल्द ट्रेनाें में रिजर्वेशन करा लें, नहीं तो सीट मिलना मुश्किल हो जाएगी। एक अक्तूबर से स्थानीय रेलवे स्टेशन से तीन प्रमुख ट्रेनों महाबोधि एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी और लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन रूट पर ठहराव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद अन्य ट्रेनाें पर यात्रियाें का दबाव बढ़ने लगा है, जिसके कारण कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट खत्म हो चुकी है। बिहार जाने वाली मगध एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की टिकट तेजी से बुक हो रही हैं। ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों के सामने रिजर्वेशन को लेकर नई मुसीबत खड़ी हो रही है। ट्रेनों में वेटिंग सूची बढ़ने के कारण दलालों का नेटवर्क भी सक्रिय हो गया है।
दशहरा, ईद के त्योहार पर ट्रेनाें की वेटिंग लिस्ट
ट्रेन का नाम 01अक्तू 02 अक्तू 03 अक्तू 04 अक्तू
ब्रह्मपुत्र मेल 183 रिगरेट 185रिगरेट 180 रिगरेट 169
नार्थईस्ट एक्स. 100 100 16 सीट 20सीट
महानंदा एक्स. 105 126 95 रिगरेट 39 आरएसी
================================================
दीपोत्सव त्यौहार पर ट्रेनों की वेंटिंग सूची
ट्रेन का नाम 20अक्तू 21 अक्तू 22 अक्तू 23 अक्तू
ब्रह्मपुत्र मेल 153 180 182 181
नार्थईस्ट एक्स. 96 101 101 100
महानंदा एक्स. 117 136 150 104
वैशाली एक्स. 323 483 488 341
================================================
शारदीय नवरात्र पर ट्रेनों की वेंटिंग सूची
ट्रेन का नाम 25 सितं. 26 सितं. 27 सितं. 28 सितं.
मुरी एक्सप्रेस 52 48 55 48