एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीसरे चरण में होगा अलीगढ़ का चुनाव

Aligarh Updated Sat, 26 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते ही अलीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। मंडल के चारों जिलों में चुनाव की तारीख अलग-अलग होने के कारण एक दूसरे जिले में पुलिस बल भेजना आसान हो जाएगा। इसीलिए कमिश्नर अनिल गर्ग ने सभी एसपी से पुलिस बल की जरूरत का ब्योरा मांगा है। उसी के अनुसार एक दूसरे जिले से पुलिस बल का आवंटन कर दिया जाएगा। नगर निगम में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए 1414 वोटिंग मशीन मंगा ली गईं हैं। जिले 723 बूथों मे से 365 अतिसंवेदनशील और 206 बूथ संवेदनशील निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें