एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 फीसदी सीट वृद्धि को लेकर डीएस-एसवी कॉलेज में नारेबाजी

Aligarh Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। सीट वृद्घि की शासन द्वारा घोषणा किए जाने पर कॉलेजों में सीट वृद्धि न होने से छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस सिलसिले में छात्रों ने सोमवार को डीएस और एसवी कॉलेज में प्रदर्शन कर कुलपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। 25 जुलाई तक मांगे पूरी न होने पर विद्यार्थी परिषद ने धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफयूएसआई के अध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को डीएस कॉलेज में सीट वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि सीटों की संख्या कम होने के कारण हजारों विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले से वंचित रह जा रहे हैं। छात्रों ने कुलपति से 25 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की। छात्रों ने डीएम के माध्यम से कुलपति को संबोधित ज्ञापन सीओ द्वितीय एके सिंह को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में धीरज ठाकुर, बंटी ठाकुर, हेडेन ठाकुर, शीलू ठाकुर, टिंका ठाकुर, अंशुल ठाकुर, राज ठाकुर, कुलदीप ठाकुर आदि शामिल थे। उधर एसवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सत्यभान के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के सामने प्रदर्शन किया और 25 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की। सत्यभान ने कहा कि यदि 24 जुलाई तक मांगे पूरी नहीं हुई तो छात्र धरना और भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। छात्रों से प्राचार्य डॉ. एके दीक्षित ने कहा कि सीट वृद्धि का अधिकार उनके हाथ में नहीं है, लेकिन आप लोगों की मांगों से वीसी को अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें