एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहीं उठा कूड़ा, हर तरफ गंदगी ही गंदगी

Aligarh Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। भाई-बहन के इस त्योहार पर विशेष सफाई व्यवस्था की बात तो बहुत दूर रोज की तरह भी सड़कों से कूड़ा नहीं उठा। कूड़ा न उठने से शहर में पूरे दिन चारों ओर गंदगी रही। लोगों को कहते सुना गया कि इस बार तो रक्षाबंधन का त्योहार कचरे के ढेर पर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क बस स्टैंड के शाहकमाल वाले गेट के बाहर कूड़े का ढेर था। बसें कीचड़ और कूड़े के ढेर से निकलने के कारण घोर गंदगी का आलम बना था। रसलगंज, अब्दुल करीम चौराहा, सुरेंद्र नगर, श्याम नगर, लक्ष्मीबाई मार्ग, लाल डिग्गी रोड, रेलवे रोड, सराय हकीम, मामूभांजा का जहां यह आलम था, वहीं मुहल्लों में कूड़े के ढेरों से गंदगी उफान लेती रही। वहां से निकलने वाले लोगों को नाक पर रुमाल रखकर निकलना पड़ रहा था। लगा कि आज तो रक्षाबंधन के दिन एटूजेड ने पूरी तरह से छुट्टी रखकर आराम किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें