कल से शुरू होगा अमर उजाला का एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2016’।
जिले के छात्र-छात्राओं को करियर की राह दिखाने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2017’ का आयोजन 21 एवं 22 मई को किया जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित केसी बैंक्वेट हाल निकट कालिका रेस्टोरेंट में सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इस एजुकेशन फेयर में छात्र-छात्राएं शामिल होकर अपने करियर से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
करियर में डॉक्टर, इंजीनियर या प्रबंधन क्षेत्र में आगे बढ़ने संबंधी जानकारी और उस क्षेत्र में दाखिला लेने के लिए भी जानकारी दी जी जाएगी। छात्र-छात्राओं को गाइड किया जाएगा कि किस क्षेत्र में जाना उनके लिए आसान होगा और किस क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलेगी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लकी ड्रा जीतने का भी मौका मिलेगा। लकी ड्रा में मोबाइल, घड़ी आदि आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। लक्ष्य 2017 फेयर में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। कोई भी विद्यार्थी या उनके अभिभावक कार्यक्रम में आकर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, व्यवसायिक कोर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए या अधिक जानकारी के लिए आप अपना नाम, कक्षा, मोबाइल नंबर और पता लिखकर 9761501906 पर एसएमएस करें।
युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नेक्सजेन, मोदी यूनिवर्सिटी, आईसीएसआई, हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आर्या कॉलेज, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी व बेनेट यूनिवर्सिटी सरीखे कई बड़े शिक्षण संस्थान भाग लेने आ रहे हैं, जो विद्यार्थियों को करियर संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ सही मार्गदर्शन भी देंगे। अधिकारी के लिए मोबाइल नंबर 9761501906 पर संपर्क कर सकते हैं।