एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे को दावत देती जर्जर इमारत

Auraiya Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फफूंद (औरैया)। कस्बे के होमगंज बाजार में खड़ी 200 वर्ष पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी है। बारिश का मौसम होने से ग्रामीण हादसे की आशंका से भयभीत हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर इमारत ढहाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि होमगंज बाजार में 200 साल पुरानी इमारत पूरी तरह से कमजोर चुकी है। इमारत की दीवारों से टूटकर गिर रही हैं। पिछले दो दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश से लोगों में इस इमारत के अचानक गिरने से होने वाले हादसे को लेकर भय बना हुआ है। मालूम हो कि इस इमारत में कई वर्षों तक जिला पंचायत का कार्यालय भी संचालित होता रहा है। पुरानी होने की वजह से इमारत का पिछला हिस्सा भी झुक गया है। इसी इमारत के निचले हिस्से में कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं जो कभी भी बिल्डिंग गिरने से हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। कस्बाई लोगों ने जिला प्रशासन से इस जर्जर बिल्डिंग को गिरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें