Auraiya: लाखों की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला सेंधमार, आरोपी और बाल अपचारी गिरफ्तार, माल भी बरामद
Auraiya News: दिबियापुर में पुलिस ने पड़ोसी द्वारा की गई चोरी का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी और एक बाल अपचारी को 3.9 लाख रुपये और चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में पुलिस ने दिबियापुर कस्बे में हुए चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3.90 लाख रुपये और चांदी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही निकला।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी प्रशांत पोरवाल ने 11 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी से पांच लाख रुपये नकद और करीब दो किलोग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए हैं। चोरों ने 28 मई वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
झाड़ियों में छुपा दिया था माल
बृहस्पतिवार की रात दिबियापुर पुलिस टीम गश्त और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वैसुंधरा तिराहे से आगे फफूंद रोड पर बनी पुलिया के पास दो संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नेहरू नगर निवासी गोपाल पोरवाल और एक बाल अपचारी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने सारा माल वैसुंधरा तिराहे के पास झाड़ियों में छुपा दिया था।
ये सामान हुआ बरामद
रात को वे काफी दिनों बाद माल का बंटवारा करने के लिए वहां जुटे थे और भागने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गोपाल पोरवाल का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर वर्ष 2018 में भी चोरी और नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.9 लाख रुपये, 18 तोड़िया, छह पायल और दो चांदी के कमरबंद बरामद कर लिया। आरोपी को जेल और बाल अपचारी को किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।