सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elderly man decomposed body found in locked room family had filed a missing person report

UP: बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव; गुमशुदगी दर्ज करा ढूंढ रहे थे परिजन, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रावतपुर में एक सेवानिवृत्त कर्मी का शव उनके घर के बंद कमरे से बरामद हुआ। बुजुर्ग चार दिन से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, जबकि शव घर के ही नीचे वाले कमरे में पड़ा था।

Kanpur Elderly man decomposed body found in locked room family had filed a missing person report
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार को एक मकान के बंद कमरे से 92 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर घुसी, तो शव पड़ा मिला।


दो दिन से बुजुर्ग के न दिखने पर घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाला बेटा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा आया था। आनंद नगर रावतपुर निवासी ईबख्श (92) ऑर्डिनेंस फैक्टरी (गन फैक्टरी) से वर्ष 2003 में सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में बेटा अनुराग, बहू, उनके बच्चे और बेटी अलका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से अचानक हो गए थे लापता
परिजनों के मुताबिक,  ईबख्श घर के भूतल में अलग-अलग रहते थे, जबकि बेटा अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर निवास करता है। ईबख्श रविवार से अचानक लापता हो गए थे। उनकी काफी तलाश की गई। परिजन उनके भाई के घर भी पहुंचे, जो कुछ दूरी पर रहते हैं, लेकिन वहां भी उनका कोई पता नहीं चला।

तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बेटे से शिकायत की
इसके बाद 10 जून को रावतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार के लोगों ने रेलवे स्टेशन, अस्पतालों और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच बुधवार रात घर के आसपास दुर्गंध महसूस हुई। शुक्रवार को तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बेटे से शिकायत के बाद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के नीचे बने कमरे की जांच की। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे पर हल्का दबाव डाला, तो वह खुल गया। कमरे में ईबख्श का शव नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा था और कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था।

चार दिन से नीचे कमरे मे पड़ा था शव
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजन ऊपर हिस्से मे रहते थे मृतक नीचे रहते थे। चार दिन से उनका शव नीचे कमरे मे पड़ा था। बदबू आने पर परिजनो ने घटना कि जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed