{"_id":"6a2c1dd0cf7608c36a061e19","slug":"woman-climbs-bsnl-tower-angered-by-police-inaction-following-an-assault-video-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़ी पत्नी, पुलिस की इस बात से थी नाराज; घंटों मनाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़ी पत्नी, पुलिस की इस बात से थी नाराज; घंटों मनाने में जुटा प्रशासन
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
कानपुर पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उसे देर शाम तक समझाते रहे।
महिला बीएसएनएल टावर पर चढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला शुक्रवार शाम मुंगीसापुर क्षेत्र के लडुवापुर गांव के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों उसे देर शाम तक समझाते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नहली गांव के मजरा गिरवर सिंह का पुरवा निवासी रचना चौहान (23) का आरोप है कि नौ जून को रात नौ बजे के करीब वह व पति मंगलपुर से गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसके और पति अमित चौहान के साथ मारपीट की थी। मामले की शिकायत थानाध्यक्ष मंगलपुर और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी से क्षुब्ध होकर शुक्रवार शाम करीब चार बजे रचना मुंगीसापुर के निकट लडुवापुर गांव के खेत में स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई।
महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डेरापुर धीरेंद्र सिंह, सीओ संजय गुप्ता समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी महिला से बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी और गिरफ्तारी किए जाने की बात पर अड़ी रही। घटना के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सीओ संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलपुर थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाया गया है। महिला को समझाकर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।