सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police conduct drunk driving crackdown 786 vehicles fined and three vehicles seized

Kanpur: पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, दो घंटे की सघन चेकिंग में 786 वाहनों के कटे चालान, तीन गाड़ियां सीज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया। 10 से 12 बजे तक चली चेकिंग में 3,094 वाहनों की जांच की गई और 786 चालान किए गए। वहीं, तीन वाहनों को सीज किया गया

Kanpur Police conduct drunk driving crackdown 786 vehicles fined and three vehicles seized
पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाया सघन अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए बृहस्पतिवार रात ड्रिंक एंड ड्राइव एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रात 10 बजे से 12 बजे तक चले अभियान में चारों जोनों में कुल 3,094 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 786 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। वहीं तीन वाहनों को सीज किया गया।




विज्ञापन
विज्ञापन



चार व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई।

विज्ञापन

Kanpur Police conduct drunk driving crackdown 786 vehicles fined and three vehicles seized
पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाया सघन अभियान - फोटो : amar ujala

अलग-अलग जोन में हुई कार्रवाई
पूर्वी जोन में 828 वाहनों की जांच कर 159 के खिलाफ कार्रवाई की गई और दो वाहनों को सीज किया गया। पश्चिम जोन में 674 वाहनों की जांच के दौरान 102 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन सीज किया गया। सेंट्रल जोन में 822 वाहनों की जांच में 271 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि दक्षिण जोन में 770 वाहनों की जांच के दौरान 254 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed