औरैया। कांग्रेस ने बैठक कर दो नगर पंचायत अध्यक्ष और छह सभासद पद के प्रत्याशियों का चयन कर लिया। पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद इसकी घोषणा निकाय चुनाव प्रभारी जुग्गन कुरैशी ने दी। कांग्रेस ने अजीतमल-बाबरपुर नगर पंचायत से ऊषा दोहरे और अछल्दा नगर पंचायत से मोहम्मद सगीफ शेख सिद्दीकी को अध्यक्ष पद पर लड़ाने का निर्णय लिया। अछल्दा नगर पंचायत के ही छह सभासदों के नामों की भी घोषणा की गई। श्री कुरैशी ने बताया कि औरैया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नेताओं ने आवेदन किए हैं। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि शीघ्र ही संगठन की बैठक होगी। बैठक में भी प्रत्याशियों का चयन और निकाय चुनाव जीत की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बहुत की कम कार्यकर्ता आए थे।