एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Auraiya News: तारों पर लटका साइनबोर्ड, पेड़ व पोल गिरने से यातायात बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो -35- हादसे को दावत देता दिबियापुर रोड पर तारों पर लटका साइनबोर्ड। स्रोत:राहगीर
विज्ञापन

Next Article

औरैया/अछल्दा। रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। वहीं सड़कों के किनारे पेड़ व पोल गिरने से यातायात भी बाधित रहा। दिबियापुर रोड पर एक बड़ा साइनबोर्ड टूट कर बिजली एवं इंटरनेट के तारों के सहारे हवा में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से दिबियापुर रोड पर एक बड़ा साइनबोर्ड टूट कर बिजली के तारों पर झूल गया। हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या जिम्मेदार विभाग की नजर इस ओर नहीं गई। वहीं तेज हवा से साइनबोर्ड गिरता तो सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में खतरे को भांपते हुए दुकानदारों ने खुद कमान संभाली। दोपहर बाद सोमवार को दुकानदारों ने किसी तरह मशक्कत कर तारों पर लटके इस साइनबोर्ड को उतारा।

अछल्दा विकासखंड क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश से निवाड़ी से नदूपुर फीडर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन के खंभे टूट कर गिर गए। इससे जगह-जगह इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हुए। इससे नदूपुर फीडर से जुड़े एक दर्जन गांवों की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली गुल होने से मोहम्मदाबाद, तेहराजपुर, चिमकुनी, लिधौरा, नदूपुर, नौनिकपुर, मकरंदपुर सहित फीडर से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण निवाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे टूट गए थे। इससे नदूपुर फीडर की सप्लाई बाधित हो गई थी। अब सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।

फोटो -35- हादसे को दावत देता दिबियापुर रोड पर तारों पर लटका साइनबोर्ड। स्रोत:राहगीर

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें