{"_id":"6a1dbfd320c12da8420cc049","slug":"womans-body-found-on-bed-injury-marks-found-on-neck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145870-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेड पर मिला महिला का शव, गर्दन पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेड पर मिला महिला का शव, गर्दन पर मिले चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- मोहिनी की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा दुजे में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला। गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं।
पुलिस को शव घर के बाहर बरामदे में रखा मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बरहा देवी निवासी मोहिनी (23) की शादी 2024 में गांव पुरवा दुजे निवासी शिवा दोहरे से हुई थी। पति मजदूरी करता है, सोमवार को वह पास के गांव में बने मकान में लिंटर डालने जा रहा था। इसी दौरान पत्नी का शव संदिग्ध हालात में बैड पर पड़ा देख सन्न रह गया। सूचना पर थाना पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा।
प्राथमिक जांच में महिला के गर्दन व अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव पहुंचे। गांव में शव न मिलने पर परिजन बिलख पड़े। इसके बाद गुस्साए और रोते-बिलखते परिजन सीधे थाने पहुंच गए और महिला का शव देखने की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
मृतका की बहन राधा ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन साजिश के तहत हत्या की गई है। मायके पक्ष के गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मृतका के पति शिवा दोहरे को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। महिला ने सात माह पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी चार दिन बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

Trending Videos