सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former IAS met the CM for regional development

Auraiya News: क्षेत्रीय विकास के लिए सीएम से मिले पूर्व आईएएस

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former IAS met the CM for regional development
फोटो-17- मुख्यमंत्री को बुके देते पूर्व आईएएस मानवेंद्र सिंह। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
बिधूना/औरैया। लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस मानवेंद्र सिंह ने मुलाकात की।
Trending Videos

भले ही यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है लेकिन चुनाव से चंद माह पहले सीएम से भेंट को उनके चुनावी समर में उतरने की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस ने सीएम से क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा के लिए भेंट की है।
दरअसल, पूर्व आईएएस मानवेंद्र सिंह का परिवार करीब चार दशक से बिधूना की राजनीति में सक्रिय रहा है। मानवेंद्र सिंह भी लगातार क्षेत्रीय भ्रमण, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग आगामी चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed