एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंतजार के बीच जनता खर्च रही पैसा और समय

Azamgarh Updated Wed, 03 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

d अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। छह वर्ष का समय और 1586 लाख रुपये खर्च कर बना बहुप्रतीक्षित बेलइसा ओवरब्रिज, निर्माण के बाद भी जांच में फंस जाने से आम लोगों के लिए नहीं खोला जा रहा। हालांकि सेतु निगम विभाग ने ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने का दावा कर अप्रैल माह में ही शासन को रिपोर्ट भेज दी है। लेकिन रेलवे के जिम्मे आए काम की टीएसी (तकनीकी लेखा समिति) जांच की जा रही है। ऐसे में जनता के लिए पुल बनकर भी नहीं बनने के बराबर है। अब ओवरब्रिज का उद्घाटन क्यों नहीं हो रहा इसका जवाब देने वाला कोई नहीं। उद्घाटन के इंतजार में जनता समय के साथ रुपये भी खर्च रही। दूसरी तरफ प्रश्न है कि आखिर इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है?
लोगों का कीमती समय बचाने के लिए करीब छह वर्ष पूर्व बेलइसा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण इस मार्ग पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर पड़ने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के कारण वाहनों को सिधारी हाईडील की तरफ से छतवारा मोड़, हुसेनगंज होते हुए बेलइसा सब्जी मंडी की तरफ से आनाजाना पड़ रहा है। अधिक दूरी होने की वजह से वाराणसी आनेजाने के लिए रोडवेज ने भी बसों के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी। लेकिन आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर छतवारा मोड़ के पास सड़क जगह-जगह से टूटी है। इसकी वजह से शहर में आए दिन जाम लगता है। सड़क पर मरम्मत के लिए ईंट पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। जो बारिश के दिनों में वाहनों के लिए किसी दुश्वारी को पार करने जैसा ही है। ऐसे में रूट डायवर्जन के कारण आठ किलोमीटर की दूरी लोग दो घंटे तक जाम में फंसकर तय करते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इस तरफ से आंख मूंदे हुए हैं। इस संबंध में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतराज ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हमारे हिस्सा का पूरा हो चुका है। हमारे यहां से उद्घाटन के लिए रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। तिथि निर्धारित होते ही उद्घाटन करवा दिया जाएगा। हालांकि यह भी कहा कि रेलवे विभाग द्वारा कराए गए काम की वजह से थोड़ा अड़चन है। उसको दूर करवाने का प्रयास जिला प्रशासन अपने स्तर से करवा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें