एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंछाड़ गांव के जंगल में बांधकर डाल गए बदमाश

Baghpat Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिनौली/दोघट। मरीज को दिल्ली छोड़कर लौट रही कार में लिफ्ट लेकर दो बदमाशोें ने बामनौली पुलिस चौकी के नजदीक कार मालिक और चालक को तमंचों के बल पर मारपीट कर कार में पीछे डाल दिया और रंछाड़ गांव के जंगल में नकदी, मोबाइल और कार लूटकर उन्हें बांधकर डाल गए। सूचना पर बिनौली और दोघट पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों की तलाश न कर वह सीमा विवाद में उलझी रही।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक सलीम पुत्र समेद्दीन निवासी तावली जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह तावली गांव से एक मरीज को दिल्ली लेकर कार में गया था। साथ में कार मालिक माजिद पुत्र नूरहसन निवासी तावली भी था। जब सोमवार तड़के वे मरीज को दिल्ली भर्ती कराकर कार से गांव तावली लौट रहे थे तो बड़ौत पहुंचने पर दो युवकों ने यह कहकर कार में लिफ्ट ली कि वे भर्ती से आए हैं और दाहा गांव जाना है। उन्होंने दोनों युवकों को बैठा लिया। जब वे बामनौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो दोनों युवकों ने तमंचे निकाल लिए और चालक तथा मालिक को मारपीट कर कार में पीछे डाल दिया और स्वयं गाड़ी लेकर रंछाड़ गांव के जंगल की ओर चल दिए और रंछाड़ गांव के जंगल में दोनों को उन्हीं के कपड़ों से बांधकर उनसे मोबाइल, 1500 रुपये और कार लेकर भाग निकले। सलीम किसी तरह बंधन मुक्त होकर बामनौली पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पर दोघट और बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। पुलिस यह घटना अपने क्षेत्र से टालने के लिए जुटी रही और बदमाश भाग निकले। सोमवार देर शाम यह मामला बिनौली थाने पर दर्ज हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित लोगों ने पहले बदमाशों की संख्या पांच बताई थी, जबकि इस घटना में दो लोगों का होना बताया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें