एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यमुना कूदते ही महंगाई से राहत

Baghpat Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के राजकुमार की गाड़ी में जब भी डीजल खत्म होने वाला होता है, वे गौरीपुर की तरफ से सोनीपत जाते हैं और टंकी फुल कराकर आते हैं। मीतली के किसान जय कुमार भी ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए अपने जिले के पंप के बजाय हरियाणा का रुख करते हैं। सिर्फ राजकुमार और जय कुमार ही नहीं। हजारों लोग हैं इस जनपद में जो अपनी बाइक, कार और ट्रैक्टर की टंकी फुल कराने के लिए पड़ोसी राज्य जाते हैं। ये लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक लीटर पर चार से पांच रुपये बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत और सोनीपत के बीच सिर्फ यमुना ही बीच में है। मुश्किल से चार-पांच किलोमीटर की दूरी है। सोनीपत हरियाणा का जिला है, इसलिए वहां तेल सस्ता है। हरियाणा में डीजल पर 3.24 फीसदी वैट है जबकि यूपी में 17.23 फीसदी। इसी के चलते तेल और डीजल यहां महंगे हैं और वहां सस्ते। इसका साइड इफेक्ट ये है कि जनपद में हरियाणा बार्डर के करीब नए पेट्रोल पंप नहीं खुल रहे। वैसे भी जिले में सिर्फ 16 पेट्रोल पंप हैं। खेकड़ा तहसील क्षेत्र में तो इक्का दुक्का ही हैं। यहां के लोग या तो दिल्ली से तेल लेते हैं या फिर हरियाणा से। दिल्ली में डीजल पर वैट 12.5 फीसदी है। जब से डीजल पर पांच रुपये बढ़े हैं, हरियाणा से इसकी तस्करी भी बढ़ गई है। लोग ड्रम और टैंकर भरवाकर जिले में लाते हैं और धड़ल्ले से बेचते हैं।

राज्य पेट्रोल डीजल
यूपी 74.05 रुपये 49.77 रुपये
हरियाणा 69.93 रुपये 45.58 रुपये

डीजल और पेट्रोल के रेट हरियाणा में कम होने के चलते यूपी से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसके चलते हरियाणा में यूपी बार्डर के पास पेट्रोल पंप भी तेजी से खुल रहे हैं -- सचिन कुमार (मैनेजर, ऊषा फिलिंग स्टेशन, सोनीपत )
विज्ञापन

हरियाणा में तेल सस्ता होने के चलते यहां के लोग वहां से डीजल और पेट्रोल ला रहे हैं। हर वर्ष यहां के पंपों पर 20 फीसदी कारोबार घट रहा है - अजय जैन, (संचालक, प्रवीण ऑटो मोबाइल्स, बागपत )
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें