सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मैकेनिक की हत्या पर लोगों ने किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शव लेकर जाम लगाने जा रहे लोगों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को खूब हंगामा किया। पोस्टमार्टम से सुबह सात बजे शव आते ही वे उसे लेकर कोल्हू के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर, मृतक की पत्नी को नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजे और सुरक्षा की मांग की।

शव लेकर जाम लगाने जाते हुए पुलिसकर्मियों के रोकने पर हाथापाई हुई तो लोगों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। तभी पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया। एक हत्यारोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हिलवाड़ी गांव में एक बार ठीक कराने पर कूलर दोबारा खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद सोमवार को तालाब के पास बुलाकर बिजली मैकेनिक चंद्रपाल कश्यप की पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक होने पर बाइक पर शव रखकर हिलवाड़ी गांव ले गए। वहां उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर परिवार वाले शांत हुए और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार रात चंद्रपाल के भाई नीटू ने गांव के ही बबलू, रविंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह सात बजे परिवार वाले शव गांव ले गए और गांव में ही कोल्हू पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने हत्यारोपियों का एनकाउंटर, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजे और सुरक्षा की मांग की समेत अन्य मांगें रखीं। साथ ही डीएम, एसपी को धरनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम भावना सिंह व सीओ अंशु जैन वहां पहुंची। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने, एक सप्ताह में बड़ौत नगर पालिका में मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। उस समय लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए और शव लेकर जाने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos


तभी कुछ लोगों ने दोबारा से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और शव लेकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के लिए जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने लोगों को एक्सप्रेसवे पर जाते हुए देखा तो उनको रोकने लगे और रास्ते में पुलिस व लोगों के बीच हाथापाई हो गई। तभी मृतक की पत्नी, कई महिलाओं और युवकों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़कर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट जाम लगते ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तभी पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर लाठियां भांजकर जाम लगाने वालों को हटाकर नीचे उतारा और जाम खुलवाया। अधिकारियों ने दोबारा से परिजनों को समझाकर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया तो परिवार वालों ने दोपहर में करीब एक बजे चंद्रपाल का शव अंतिम संस्कार किया।
छह घंटे चला हंगामा
बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के विरोध में मंगलवार की सुबह सात बजे धरना शुरू होने के बाद करीब 12 बजे बजे अफसरों ने शांत करा दिया और लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दोबारा हंगामा हो गया। वहां करीब छह घंटे तक हंगामा चला।

पसली टूटकर फेफड़े में घुसने से हुई चंद्रपाल की मौत

हिलवाड़ी गांव के चंद्रपाल की पिटाई होने पर पसली टूटकर फेफड़े में घुस गई थी, इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार रात चिकित्सक ने चंद्रपाल के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें इसका खुलासा हुआ। इसके अलावा चंद्रपाल के पैरों के पंजे पर भी चोट के निशान मिले।
पुलिस तलाश नहीं पाई, लोगों ने हत्यारोपी को पकड़कर पीटा
चंद्रपाल की हत्या में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ नहीं पाए। मंगलवार दोपहर गांव के ही लोगों ने जंगल में एक नलकूप पर छिपे हत्यारोपी रविंद्र को पकड़ लिया। लोगों ने रविंद्र की पकड़कर पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी बबलू की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी।
वर्जन-
वांछित हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिनकी वीडियो देखकर पहचान की जा रही है। उसमें कई नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने मृतक के परिजनों को भड़काकर हंगामा कराया है।
-सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed