{"_id":"6a173bb14ca9e7fc19072dcd","slug":"up-baghpat-student-shot-dead-in-loni-girl-leaving-home-with-her-lover-had-to-pay-a-heavy-price-for-lift-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत के छात्र की लोनी में गोली मारकर हत्या, प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही युवती को लिफ्ट देना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत के छात्र की लोनी में गोली मारकर हत्या, प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही युवती को लिफ्ट देना पड़ा भारी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: डोला गांव निवासी 12वीं के छात्र नितिन राणा की बुधवार को लोनी के सिकरानी गांव में हत्या कर दी गई। उसे कई गोलियां मारी गईं। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नितिन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बागपत के डोला गांव निवासी 12वीं के छात्र नितिन राणा (18) की बुधवार को लोनी के सिकरानी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव स्टेडियम ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। नितिन घर से नौकरी तलाश में निकला था। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र की हत्या के पीछे गांव की युवती के चले जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
डोला गांव निवासी चमन सिंह ने बताया कि उनका भाई नितिन राणा 12वीं में पढ़ते हुए अग्निवीर की तैयार कर रहा था। कुछ दिन से गांव में रहने वाले युवक नितिन को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी के डर से उन्होंने अपने भाई नितिन को घर से बाहर नहीं जाने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन बुधवार को घर से नौकरी तलाश में निकला था। शाम करीब पांच बजे उन्हें लोनी थाना पुलिस ने सूचना दी कि नितिन का गोली लगा हुआ शव मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नितिन की हत्या गांव की लड़की के ही परिजनों ने कराई है। चमन सिंह ने बताया कि नितिन की कनपटी और सीने पर गोली के चार-पांच निशान मिले हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के पास बीयर की केन व ग्लास पड़े मिले हैं। संभावना है कि नितिन को जबरन बीयर पिलाने के बाद गोली मारकर हत्या की गई। उसके पास बैग में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का है और गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा।
इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बुलाया
चमन सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को लड़की जाने और फिर वापस आने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। हालांकि युवती के परिजन इस सुलह को मानने को तैयार नहीं थे। नितिन की इंस्टाग्राम आईडी पुलिस ने चेक की तो पता चला कि आरोपियों ने उसको मैसेज करके गांव से बाहर बुलाया था। अब यह पता लगाया जाना बाकी है कि वह बागपत कैसे पहुंचा।

क्या है विवाद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरवरी माह में गांव की एक लड़की अपने घर से किसी युवक के साथ चली गई थी। नितिन गांव से बाइक से कहीं जा रहा था तो युवती ने उससे लिफ्ट ली थी। इस बात से युवती के परिजन को संदेह था कि लड़की के जाने में उसका भी हाथ है। इसी बात से वह लोग नाराज थे। जबकि मृतक के भाई चमन ने कहा कि उनके भाई को युवती के जाने के बारे में कोई सूचना नहीं थी। उसने केवल गांव के बाहर तक लिफ्ट दी थी। युवती वापस आ गई और शादी भी हो गई, लेकिन उसके परिजन नितिन से रंजिश मानते हुए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।