बड़ौत। जनता वैदिक कालेज की मेधावी छात्रा रही श्वेता की जिंदगी में दो दिसंबर की तारीख हमेशा के लिए खास हो जाएगी। इसकी वजह उसे एक साथ दो खुशियां मिलने जा रहीं हैं। एक तो उसे एमएससी में टॉपर रहने पर स्वर्ण पदक और विशिष्ट पदक से नवाजा जाएगा। दूसरा वह इसी रोज दांपत्य जीवन में प्रवेश भी प्रवेश करेगी। श्वेता बड़ौत शिवपुरी निवासी ध्रुव की बेटी है। उसने वर्ष 2011-12 के सत्र में एमएससी बायोइंफोरमेटिक्स में फाइनल परीक्षा दी थी। वह वह जनता वैदिक महाविद्यालय की छात्रा रही है। सोमवार को उनके घर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से दो पत्र प्राप्त हुए। इन पत्रों को पढ़कर पूरा परिवार गदगद हो गया। इसमें लिखा था कि श्वेता ने एमएससी की परीक्षा 88 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतम श्रेणी प्राप्त की है। इसलिए उन्हें विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडल से सम्मानित करने और विशिष्ट योग्यता पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन्हें विश्वविद्यालय मेरठ में दो दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा। खुशी की बात ये भी है कि दो दिसंबर को श्वेता की शादी भी है। श्वेता इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं।
और पढ़ें