एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भदौड़ा को रिमांड की तैयारी

Baghpat Updated Sat, 23 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। पश्चिमी यूपी के टॉप टेन दुर्दात अपराधियों में शामिल योगेश भदौड़ा की मेरठ में गिरफ्तारी हो जाने के बाद बड़ौत पुलिस भी हरकत में आ गई है। भदौड़ा ने बड़ौत की ब्लॉक प्रमुख अनिता तोमर के चचिया ससुर बीरबल की हत्या की थी। पुलिस उसका रिमांड लेकर इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बारे में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हत्याकांड भी ऊधम और योगेश के बीच चल रही गैंगवार की एक कड़ी माना गया था। बीरबल के रिश्तेदार के बारे में कहा जाता है कि प्रमोद भदौड़ा हत्याकांड में उसका भी हाथ रहा था। इसी के बाद से ब्लॉक प्रमुख का पूरा परिवार योगेश भदौड़ा के निशाने पर आ गया था। इसी के चलते फाइनेंसर बीरबल की हत्या कराई गई थी, इसमें योगेश भदौड़ा और उसके शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी। शूटर पहले ही जेल जा चुके हैं।
उन्होंने पुलिस को भदौड़ा का पता नहीं बताया था। न ही हत्याकांड के बारे में खास जानकारी मिली थी। बड़ौत थाना के प्रभारी का कहना है कि भदौड़ा से पूछताछ के लिए उसका रिमांड मिलना जरूरी है। इसके लिए शनिवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। उससे न केवल हत्याकांड के बारे में जानकारी करनी है, बल्कि मर्डर में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने हैं।
विज्ञापन

:: किस-किसकी जान को खतरा ?
बागपत। बड़ौत और छपरौली क्षेत्र के कई गांवों में भदौड़ा और ऊधम की रिश्तेदारी है। दोनों जब फरार रहते हैं, तो यहां आते हैं। इसी के चलते दोनों के रिश्तेदार इनके निशाने पर आ गए हैं। पुलिस भदौड़ा से यह भी मालूम करना चाहती है कि उसके निशाने पर कौन-कौन हैं लेकिन उसकी जुबान खुलवाना आसान नहीं है। यह राज भी अभी तक परदे में है कि बागपत जनपद में रिश्तेदारी के अलावा योगेश के छुपने के ठिकाने कहां कहां है? कहा जाता है कि वह भट्ठों पर छुपता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें