एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गन्ने पर फिर गर्माई राजनीति

Baghpat Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। हमेशा की भांति इस बार भी पेराई सत्र समाप्ति की ओर आते ही गन्ने पर राजनीति गर्माने लगी है। रालोद ने तो सोमवार को ही बड़ौत तहसील में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है, जिसमें आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत की चीनी मिलें पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी गन्ने के बकाए का पूरा भुगतान नहीं कर पाएंगी। तीनों मिलों पर किसानों का अभी तक 181 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है जिनमें से मलकपुर पर सर्वाधिक 127 करोड़ रुपये का बकाया है। बागपत मिल पर 33.33 करोड़ तथा रमाला मिल पर 20.6 करोड़ रुपये बकाया है। बाहरी मिलों पर जनपद के किसानों का लगभग 105 करोड़ रुपये शेष है। इस प्रकार कुल 286 करोड़ रुपये जनपद के किसानों का मिलों के कब्जे में हैं।

दलों की रणनीति तैयार

किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता जिला गन्ना अधिकारी का घेराव करेंगे।
डा. कुलप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष, बागपत

किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए बसपा हर प्रयास कर रही है। किसानों के गन्ने के बकाए पर मिलों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। भुगतान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

प्रशांत चौधरी, बसपा एमएलसी, बागपत

किसानों को गन्ने के बकाए का भुगतान कराने के लिए इस बार फिर से किसानों को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा। फिलहाल तो एक दिन का धरना प्रदर्शन कर चेतावनी और ज्ञापन दिया जा रहा है। गेहूं की कटाई के बाद किसानों को साथ लेकर रालोद आंदोलन तेज कर देगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें