बागपत। कोर्ट रोड निवासी सईद का आरोप है कि विवादित भूमि पर नगर पालिका के पदाधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से निर्माण कार्य की करने की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी ने इंस्पेक्टर को जांच सौंपी है।
और पढ़ें
सईद का कहना है कि उनकी भूमि पर वर्ष 1983 में नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध निर्माण कार्य करा दिया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके नगर पालिका के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने सोमवार को विवादित भूमि पर निर्माण करने के लिए निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान डाल दिया है। एसपी से मामले को गंभीर मानते हुए कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। नगर पालिका अध्यक्ष राजुद्दीन का कहना है कि यह मार्केट पालिका की है। उन्होंने किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया है।