एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदमाशों ने फायरिंग कर होटल मालिक से कार लूटी

Baghpat Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। कार में सवार बदमाशों ने सोमवार की रात में फायरिंग कर होटल स्वामी को घायल किया और उनकी कार को लूटकर भाग गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस वारदात की सूचना के बाद पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई। उन्होंने जिले के सभी प्वाइंटों पर फोर्स को अलर्ट किया। देर रात तक कोई भी हमलावर नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्रीपुरम निवासी सेवानिवृत्त फौजी जाहिद सोमवार को रात करीब पौने दस बजे घर से कार (आई टेन) में सवार होकर दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित गांव सिसाना के पास स्थित क्रिस्ट ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास चला रहे होटल के लिए निकला। वह कुछ दूर आगे ही निकला था कि कार में सवार कुछ बदमाशों ने पीछे की तरफ से कार पर फायरिंग कर दी। इससे कई छर्रे जाहिद फौजी के भी लगे। बदमाशों जाहिद फौजी की कार लूटकर भाग गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने होटल मालिक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
होटल मालिक को घायल कर कार लूटने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी चेकिंग प्वाइंटों पर फोर्स को सतर्क किया। पुलिस अधिकारी घायल से भी मिले और थानाध्यक्ष को बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए। हमला और कार लूट की सूचना मिलते ही होटल मालिक के परिजनों में हड़कंप मच गया। उनके समर्थक अस्पताल में पहुंचे। इससे अस्पताल में काफी भीड़ रही। देर रात तक वारदात के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें