एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुड़ मंडी में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

Baghpat Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। मंडी व्यापारी रवींद्र उर्फ रिंकु को गोली मारकर घायल कर पांच लाख रुपये के लूट के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने शनिवार से गुड़ मंडी में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यदि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मंडी व्यापारी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और पश्चिमी उप्र में सभी गुड़ मंडियों में हड़ताल शुरू कर दी जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रवींद्र से नवीन मंडी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए थे। शुक्रवार को व्यापारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लिया था। शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी गई। गुड़ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरनारत व्यापारियों के बीच कोतवाल राजेश वर्मा पहुंचे, लेकिन व्यापारी अपने निर्णय पर अड़िग रहे। प्रमोद ने बताया कि उन्हें शामली, शाहपुर, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर व अन्य मंडी व्यापारियों से समर्थन के टेलीफोन आ रहे हैं। यदि तीन दिन में इस घटना के साथ-साथ विनय जैन हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो मंडी व्यापारी हड़ताल के साथ-साथ आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और पश्चिमी उप्र की सभी गुड़ मंडियों में हड़ताल शुरू करा दी जाएगी। धरना स्थल पर सुदर्शन, सुभाष गर्ग, सुबोध, विमल जैन, सतपाल सिंह, पूरण, विक्रम, घासी राम, देशपाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं इस घटना के बारे में पुलिस को अभी ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगे है। शनिवार को पूरे दिन एएसपी सुनील कुमार बड़ौत में डंटे रहे। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की हुलिया के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रायास किया जा रहा है और शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी में छाई रही वीरानी
गुड़ मंडी व्यापारियों की हड़ताल के चलते मंडी में वीरानी छाई रही। सूचना दिए जाने पर कोई किसान गुड़ लेकर मंडी नहीं पहुंचा, क्योंकि उन्हें पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी। प्रमोद पालीवाल ने बताया कि खुलासे के साथ-साथ मंडी में यूनियन बैंक की शाखा, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा के बंदोबस्त, प्रकाश व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम कराए जाए, तभी व्यापारी हड़ताल खोलने का मन बना सकते है।

हड़ताल से लाखों का नुकसान
गुड़ मंडी में प्रतिदिन की आवक 50 लाख के लगभग है और 25 हजार रुपये प्रतिदिन मंडी शुल्क के रूप में व्यापारी जमा करते हैं। मंडी में व्यापारी के चलते जहां किसानों को परेशानी हो रही है, वहीं मंडी व्यापारियों को भी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है और साथ ही साथ राजस्व की भी हानि हो रही है। मंडी सचिव धूम सिंह ने बताया कि यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो मंडी को राजस्व में काफी हानि होगी।

खुलासे के लिए दबाव बनाया जाएगा
धरनारत गुड़ व्यापारियों के बीच पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह और उप्र योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा कराने के लिए प्रशासन से बात की जाएगी और जो घटनाएं हुई है, उनके खुलासे के लिए भी दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें