एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अन्य राज्यों में भी अपराध कर रहे जिले के बदमाश

Baghpat Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। यहां के बदमाश जिले में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी लगातार अपराध कर रहे हैं। कोई गैंग सुपारी लेकर हत्या कर रहा है तो कोई छात्र का अपहरण कर करोड़ों की फिरोती मांग रहा है। इसके अलावा लूटपाट करने में भी गैंग पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रफल की दृष्टि से अपना जिला बहुत छोटा है लेकिन यहां के बदमाश अपराध करने में बहुत आगे है। पड़ोसी जनपदों में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी लगातार अपराध कर रहे हैं। अभी तक पुलिस के लिए इनामी बदमाश सद्दाम, प्रमोद और राहुल खट्टा को पकड़ने की चुनौती थी लेकिन धीरे-धीरे अन्य गैंग भी सामने आ रहे है। सोनू टीकरी ने अपना गैंग खड़ा कर लिया है। गाधी के रोहित उर्फ रवित ने अपना गिरोह बना लिया।

सुपारी लेकर की अधिवक्ता की हत्या
बुढाना बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव खेड़ी गनी निवासी संजीव मलिक की हत्या कर भाग रहे चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। बदमाश बरवाला निवासी पहलवान मोहित, धनौरा सिल्वरनगर का इंतजार, बड़का गांव निवासी इरशाद और दीन मोहम्मद थे। बदमाशों ने सुपारी लेकर अधिवक्ता की हत्या की थी।
विज्ञापन


राहुल खट्टा जरायम का उस्ताद
50 हजार के इनामी राहुल खट्टा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड के रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में वैन चालक मनोज की हत्या कर 15 लाख रुपये लूट लिए। इससे पहले दिल्ली में 70 लाख रुपये की लूट की थी। पिछले वर्ष सितंबर में फरीदाबाद के व्यापारी ऋषिरमन का हापुड़ के पिलखुआ से फिरौती के लिए अपहरण किया था। एसटीएफ ने रमाला क्षेत्र से व्यापारी को मुक्त करा लिया था जबकि राहुल खट्टा चकमा देकर फरार हो गया था।

दो करोड़ की फिरौती के लिए छात्र का अपहरण
गाधी गांव के रवित उर्फ रोहित, संदीप और अजय उर्फ फौजी ने अपने साथियों के साथ दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए रोहतक के गांव कलानौर निवासी आदर्श मल्होत्रा के बेटे परिचय का 15 मई को स्कूल जाते समय अपहरण किया था। रोहतक पुलिस ने मंगलवार को गाधी गांव से छात्र को मुक्त करा लिया।

बदमाशों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश : एसपी
एसपी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए रात-दिन दबिश दी जा रही है। यह सही है कि बागपत के बदमाश दूसरी जगह भी अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें