एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई

Baghpat Updated Tue, 15 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों अौर आश्रमों में शनिवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई गई। श्रद्वालुओं ने साधु संतों की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को श्री बालाजी आश्रम डूंडाहैडा में सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की पूजा की अौर भंडारे का आयोजन किया। भैयादास महाराज ने कहा गुरु पूर्णिमा पर्व की एक अलग ही महत्ता होती है। गुरु की पूजा कर उनके आशीर्वाद से सेवकों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। गुरू पूजा का पर्व महा पर्व कहलाता है। बडागांव अद्वैत तपस्वी आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने विद्यानंद महाराज एवं बालकानंद महाराज की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु पूजा का पर्व महा पर्व होता है। इस दिन महामुनि वेद व्यास ने गुरू पूजा को उत्सव के रूप मे मनाने की परंपरा का शुभारंभ किया था। नगर में स्थित घीसा संत दरबार में महंत देवेंद्र दास के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। रात्रि भर सत्संग के दौरान श्रद्वालुजन भक्ति मे लीन रहे। शनिवार की सुबह महंत देवेंद्र दास की पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया। माधव सरस्वती शिक्षा मंदिर सुभानपुर में भी गुरु पूर्णिमा मनाई गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें