एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट की

Baghpat Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बालैनी। मंगलवार की रात में बदमाशों ने बालैनी में मोबाइल टावर के चौकीदार की बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने चौकीदार से मोबाइल अौर नगदी लूटी तथा टावर में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने बालैनी थाने में वारदात की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी चौकीदार अनिल कुमार ने बताया मंगलवार की रात में करीब 11 बजे आठ-दस बदमाश कार से टावर पर पहुंचे और उसके साथ लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बदमाशों ने उससे मोबाइल और दो सौ रुपये लूट लिए। बाद में टावर की मशीनों मेंं तोड़फोड़ की। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की शिकायत कंपनी के अधिकारियों को दी। कर्मचारी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। उन्होंने बालैनी थाने में तहरीर दी। पिछले माह बदमाशों ने जिवाना गांव में टावर अौर लुहारा गांव में बिजलीघर में डाका डाला था। बालैनी थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें