एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक सवारों ने हाईवे पर दंपति से की लूट

Baghpat Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। बाइक पर सवार तीन बदमाश दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर मंडौला अौर नानू गांव के समीप बाइक पर सवार विवाहिता से सोने झुमकी अौर पति से नगदी अौर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर निवासी मुन्ना अंसारी की पुत्री शबनम लोनी से अपने पति के साथ बाइक पर सवार हो खेकड़ा मायके में मिलने आई हुई थी। शाम को करीब छह बजे जब वह पति के साथ दिल्ली- सहारनपुर हाईवे से लोनी वापस ससुराल में लौट रही थी। तभी ग्राम नानू अौर मंडौला के बीच तमंचों से लैस बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें तमंचे दिखा जान से मारने की धमकी देते हुए रोक लिया।
बाइक सवार बदमाश शबनम की सोने की झुमकी और उसके पति से 1300 रुपये की नगदी अौर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विवाहिता ने किसी के माध्यम से परिजनों को खेकड़ा वारदात की सूचना दी। वहीं युवक ने भी लोनी में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे अौर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इनसेट
खेत में चारा काट रही तीन महिलाओं से कुंडल लूटे
खेकड़ा। बाइक सवार बदमाश खेकड़ा थाने की सीमा से सटे लोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगरपुर के जंगल में खेत में चारा काट रही तीन महिलाओं के सोने के कुंडल लूटकर ले गए ।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे खेकड़ा क्षेत्र की सीमा से सटे ग्राम सुंगरपुर निवासी महिला बिमला, प्रकाशो अौर सुनीता खेत में चारा लेने गई। चारा काटते समय बाइक सवार तमंचों से लैस दो बदमाश पहुंचे और तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल नोच कर तमंचे हवा में लहराते हुए यमुना नदी की तरफ चले गए। महिलाओं ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस चौकी में लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें