एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इमरान ने जीती मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट

Baghpat Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। फिलिपिन्स में हुए फिलिपिनो मार्शल आर्टस एसकरिमा काली आर्निस प्रशिक्षण शिविर में बड़ौत के इमरान चौधरी ने बहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम ग्रेड ब्लैक बेल्ट जीतकर देश का नाम रोशन किया। फिलिपिन्स के सेबू शहर में नौ जुलाई से 13 अगस्त तक मार्शल आर्टस का प्रशिक्षण चला। 14 अगस्त को ब्लैक बेल्ट का ग्रेड टेस्ट हुआ। इसमें भारत देश से अकेले इमरान चौधरी निवासी बड़का रोड बड़ौत ने भाग लिया। इसमें उन्हाेंने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम ग्रेड ब्लैक बेल्ट जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इससे पूर्व वह मार्श आर्टस विभिन्न कलाओं में नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीत चुका है। उन्हाेंने मार्शल आर्ट की शुरूआत 2002 में की थी। इमरान ने बताया अब वह इस मार्शल आर्टस की एसकरिमा काली आर्निस कला का प्रशिक्षण बड़ौत समेत देश के युवाओं को देंगे। उनका रविवार को बड़ौत पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इसमें अफाक, अस्फाक, हुकमद्दीन, संजय शर्मा, याकूब, असगर, अख्तर, लियाकत आदि रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें