खेकड़ा। स्कूल गेम्स फेडरेशन के तहत एमएम इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाया। शुक्रवार को महामना मालवीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियाें का क्षेत्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिये ट्रायल के आधार पर चयन किया गया। चयन समिति के एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक और क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़ के मुताबिक बालक सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में सागर, शुभम, 200 मीटर में अनुज, अमित, 400 मीटर में कुलदीप, रोहित, 800 मीटर में फारूख, शंकर, 1500 मीटर में फारूख, रोहित, 5000 मीटर में कुलदीप, निखिल और लंबी कूद मे अनुज और विनित ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में सागर कश्यप, सागर जगराणी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 15 और 16 अक्तूूबर को होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, नीरज वत्स, देवेंद्र शर्मा, श्रवण शर्मा, हरिदत्त शर्मा, जगदेव शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।