एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाकडा चौहान खाप के चौधरी बने सतवीर सिंह

Baghpat Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत (बागपत)। रमाला गांव में रविवार को चौहान खाप के मुखिया चौधरी जिले सिंह के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह पहुंचे। वहां उन्होंने लाकडा चौहान खाप के चौधरी बने सतवीर सिंह को खाप का मान-सम्मान रखने का आह्वान किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रमाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य जगहों से अलग-अलग खापों के सैकड़ों चौधरी समेत हजारों ग्रामीण पहुंचे। इस मौके पर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा मैं जिले सिंह का सम्मान करता हूं। उनके अच्छे व्यवहार के कारण लोग उनका सम्मान करते थे। उन्होंने लाकडा चौहान खाप के चौधरी बने सतवीर सिंह को खाप का मान - सम्मान रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा, बावली थांबा के चौधरी जयपाल सिंह, बिजरौल थांबा के चौधरी यशपाल सिंह समेत हरियाणा और दिल्ली की खापों के चौधरियों ने चौधरी जिले सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके उत्तराधिकारी बेटे सतवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर खाप की बागडोर सौंपी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा चौधरी जिले सिंह बहुत सच्चे इंसान थे। उन्होंने कभी भी किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। छपरौली के विधायक वीरपाल राठी ने कहा चौधरी जिले सिंह के व्यवहार के कारण ही लोग उनका सम्मान करते थे। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की आदत पर चिंता जताई । इस सभा का संचालन प्रधानाचार्य नरेंद्र ने किया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, अजय तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, अरुण तोमर बोबी, वीरेंद्र सिंह लौहड्डा, राजवीर सिह बडौली, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, सेवानिवृत्त कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर, ओमवीर सिंह तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. आत्मराम तोमर, तरसपाल चेयरमैन, महेंद्र रमाला, डॉ. अनिल आर्य, राजू तोमर सिरसली, मा. सुरेश राणा, दीपू, गौरव तोमर, अंशुल पाराशर, धीरज उज्ज्वल, सतीश चौधरी, लेखराज प्रधान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
चौधरी अजित सिंह का गरम जोशी से किया स्वागत
बड़ौत। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार क्षेत्र में पधारने पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। दिल्ली रोड स्थित यामाहा शोरूम पर धनपाल गुर्जर, ओमवीर सिंह, मनोज, सत्य ब्रहम तोमर, रवींद्र, देशपाल, रणवीर, राम नारायण, रामबीर प्रधान, सोमपाल बड़ौली, सरस पाल, कैलाश स्वामी, रणधीर सिंह लुहारी, राम मोहन शर्मा, हीरो शोरूम पर सतेंद्र प्रमुख के नेतृत्व में स्वागत किया। बावली चुंगी पर पूर्व चेयरमैन डॉ. मृगेंद्र, डब्बू चौधरी, राकेश, राम मेहर सिंह, हनीफ कुरैशी, डॉ. इरफान मलिक, घसीटा सिंह, सतेंद्र प्रधान आदि ने स्वागत किया। राम बाग कॉलोनी में रणवीर सिंह सूप के आवास पर चौधरी अजित सिंह जोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें