एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मुख्य आरोपी समेत दो दबोचे

Baghpat Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। पुलिस ने गत पांच दिन पूर्व खेत में चारा लेने गई किशोरी का अपहरण करने के मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को मोहल्ला नालापार बस्ती निवासी साबूददीन की 13 वर्षीय पुत्री साहिबा को कार सवार चार युवक उस समय अपहरण कर गाड़ी में डाल कर ले गए, जब वह दोपहर करीब 12 बजे काठा मार्ग पर खेत में चारा लेने गई थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तरफ से केस दर्ज कर उसी दिन रात्रि में बुलंदशहर से किशोरी को बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी साबिर, उसका साथी अली हसन निवासी खेकड़ा फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी साबिर और अली हसन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को मेरठ जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें