अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए शहर के कंप्यूटर सेंटरों पर छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया। परीक्षा के लिए छात्राओं में दिखा।
मंगलवार को शहर के कंप्यूटर सेंटरों पर कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किए। आवेदन करने पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिलने से उनकी पढ़ाई आसान हो जाएगी।
छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पिछली कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, शिक्षा प्रादेशिक बोर्ड से ही उत्तीर्ण की हुई हो और वार्षिक पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शहर के कंप्यूटर सेंटरों पर इसे लेकर भीड़ रही।