एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में किशोरी घायल

Bahraich Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिछिया (बहराइच)। जमुनिहा कारीकोट गांव में गुरुवार देर शाम एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। तेंदुआ काफी दूर तक किशोरी को घसीट ले गया। परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ किशोरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वनाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल किशोरी को मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत जमुनिहा कारीकोट गांव में गुरुवार शाम सात बजे लोग अपने घरों में भोजन बनाने के इंतजाम में जुटे थे। गांव निवासी राजेंद्र की 14 वर्षीय पुत्री रिंकी आंगन में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। दरवाजा खुला हुआ था।
इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने घर में घुसकर रिंकी पर हमला कर दिया। रिकंी के शोर मचाने पर परिजन दौड़े, लेकिन सामने तेंदुआ देखकर सभी की घिग्घी बंध गई। इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भ्ाी आ गए और शोर मचाने लगे, लेकिन तब तक तेंदुआ रिंकी को घसीटकर घर से बाहर ले आया था। ग्रामीणों के शोर मचाने और मशाल जलाने पर तेंदुआ रिंकी को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में रिंकी के सिर, गले व पीठ में गहरे जख्म हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी वसी इकबाल नकवी ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी मोतीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें