एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली दुर्व्यस्था से खफा छात्रनेता अनशन पर

Ballia Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीह। बिजली दुर्व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को छात्रनेता अभिजीत तिवारी कचहरी परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अनशन पर बैठ गए। छात्रनेता के अनशन को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थन दिया है। इस दौरान साथी छात्र नेताओं व कांग्रेस और भाजपाजनों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रनेता अभिजीत तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत के उपभोक्ता जब शहर का बिल भुगतान करते हैं, तो उन्हें गांव की तरह बिजली क्यों उपलब्ध कराई जा रही है। रोस्टर निर्धारित होने के बाद भी बीच-बीच में अघोषित कटौती क्यों की जा रही है। कहा कि नगर पंचायत बांसडीह के लिए केबल और 36 लोहे के विद्युत पोल उपलब्ध कराए गए थे। बावजूद नगर के जर्जर तार नहीं बदले गए हैं। आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी नए कनेक्शन पर 100 से 200 रुपये सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं व मीटर का 600 रुपये वसूला जा रहा है। दोषियों पर कार्रवाई की जाय। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिलेगी, अघोषित कटौती बंद नहीं होगी, जर्जर तार को बदला नहीं जाएगा। तब तक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, शशिभूषण मिश्र, प्रतूल ओझा, राजेश, दीपू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें