बेल्थरारोड। एक विवाहिता ने सात वर्षीय बेटे के साथ शनिवार को ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की जद में आते ही मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्षेत्र के सरयां डीहू भगत ग्राम निवासी समंदर राम की पत्नी शीला देवी (38) अपने मायके बनकरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास पहुंची और ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरा डाउन कृषक एक्सप्रेस आई और वह बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। गांव के लोगों की मानें तो शीला गृह कलह से परेशान थी। उसका पति समंदर राम नशेड़ी थी। इसके चलते आए दिन घर में मारपीट होती रहती थी। कई दिनों की किचकिच से तंग शीला ने अंतत: बेटे के साथ आत्महत्या का कदम उठा लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेने के साथ लोगों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।