एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराफ का रुपयों से भरा बैग लूटा

Ballia Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के हालपुर के समीप केवटलिया ढाले के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे से फायर कर सराफा कारोबारी का रुपये से भरा बैग लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर कारोबारी और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देेने के बाद लुटेरे भागने में सफल रहे। इसी बीच गश्त के लिए जा रही पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा निवासी सराफा कारोबारी बब्लू और उसका भाई दिलीप की घोघा चट्टी पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह सोमवार को भी करीब छह बजे दुकान बंद कर बैग में नगदी, आभूषण आदि रख कर घर जा रहे थे। सराफा कारोबारी जब केवटलिया ढाले पर पहुंचे तो तीन बाइक सवार लुटेरे तीन हवाई फायरिंग कर सराफा कारोबारी सहित आसपास दहशत फैला दी। बदमाशाें के बैठ छिनने पर सराफा कारोबारी ने विरोध किया जिससे उसे हल्की चोटें आई। सराफा कारोबारी और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गश्त पर निकले बांसडीह कोतवाल वशिष्ठ नारायण दुबे ने अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंच गए और लुटेरों का पीछा की। बांसडीह थाने पर घटना की तहरीर देने पहुंचे सराफा कारोबारियों की माने तो बैग में दो सौ ग्राम सोना, तीन किलो चांदी तथा 20 हजार नकदी था। इस संबंध में पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में पूरे जनपद को एलर्ट कर दिया गया है। वाहन चेकिंग और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें