एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

56 महिलाएं अपने क्षेत्र से करेंगी अगुवाई

Ballia Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। इस बार के नगर निकाय चुनाव आरक्षण में जिले के विभिन्न नगर पालिका के 151 सदस्य पदों में से 53 क्षेत्रों से महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। जबकि अध्यक्ष पद पर नए आरक्षण के मुताबिक तीन महिला चेयरमैन भी अपने नगर का कमान संभालेंगी। ऐसे में महिला सशक्तिकरण के दिशा में किये गए पहल के मुताबिक अधिकांश क्षेत्रों में नामांकन का दौर भी अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जनपद में दो नगर पालिका एवं सात नगर पंचायत के 151 है। नए आरक्षण के तहत सभी वार्डो में सभासद पद के लिए 53 महिलाओं के लिए सीट आरक्षित किया गया है। जबकि चेयरमैन पद के लिए कुल तीन सीट आरक्षित है। यह सभी महिलाएं निकाय चुनाव के नजदीक आने से अब घर की चौखट से बाहर निकल चुकी हैं। ज्यादातर का नामांकन भी हो चुका है। इन महिलाओं में कई नयी नवेली दुल्हनें भी हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो सभासद के लिए जिले के विभिन्न नगर पंचायतों में अनुसचित जाति महिला के लिए नौ सीट आरक्षित किया गया है। जबकि पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 15 सीटें आरक्षित हैं। सामान्य महिला सभासद के लिए कुल 29 सीटे आरक्षित की गई। वहीं अध्यक्ष पद के नौ सीटों पर सामान्य महिला के लिए तीन सीटें आरक्षित की गई। इस बार के चुनाव में महिलाओं के लिए अधिक सीटें आरक्षित किए जाने से वह भी घर का चौका बरतन छोड़ कर अब तहसील एवं जिला मुख्यालयों की ओर रुख कर दी। ऐसे में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कवायदों को ही श्रेय दिया जा रहा है। यह प्रयोग भले ही पूरी तरह से सफल न हो। लेकिन महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। अब तक सैकड़ों महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र से सभासद के लिए नामांकन किया है। बलिया नगर पालिका, चितबड़गांव एवं सहतवार नपं से तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने शुक्रवार तक अपना नामांकन कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें