एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्रह्मशक्ति सिंह ने रचा इतिहास

Ballia Updated Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मनियर। आजादी के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है जब नगर पंचायत में निर्वतमान चेयरमैन को जीत हासिल हुई है। ब्रह्मशक्ति सिंह की लगातार इस दूसरी जीत ने नगर पंचायत मनियर में एक नए इतिहास की रचना की है। हजारों समर्थकों संग श्री सिंह ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के अधूरे सभी कार्यों को शीघ्र ही पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह की जीत की खबर मिलने के बाद स्थानीय नगर पंचायत के लोगों ने बांसडीह मुख्यालय की ओर कूच करना शुरू कर दिया। उनके समर्थकों ने बांसडीह तहसील परिसर से निकलने के साथ ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही मनियर नगर पंचायत में नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बधाई दी। कसबे में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शुरुआती दौर में पीछे रहने वाले संजय सिंह ने बताया कि उन्हें कसबे की जनता पर पूरा भरोसा था। जनता ने इस बार मेरा चयन कर यह तय कर दिया है कि काम करने वालों को ही कुर्सी दी जाएगी। पैसे के बल पर जनता से वोट नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें