एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुबहर विद्युत उपकेंद्र के दर्जनों गांवों में 48 घंटे से अंधेरा

Ballia Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुबहर। स्थानीय उपकेंद्र पर लगा पांच एमबीए का ट्रांसफारमर शुक्रवार की रात फुंक गया। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 48 घंटों से अंधेरा पसर गया। कटौती से आजिज आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंच कर बिजली आपूर्ति की मांग करने लगे। लोगों के तेवर देख उपकेंद्र पर तैनात जेई वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबहर स्थित विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफारमर जलने से सहरसपाली, उदयपुरा, तिवारीछपरा, बंधुचक, मोहनछपरा, सवरूबांध, दादा का छपरा, बुल्लापुर, अखार, नगवा, बयासी, घोड़हरा, अंडरा, जनाड़ी, दुबहर, ओझाकछुआ, बसरिकापुर, अगरौली समेत दर्जनों गांवों के लोग 48 घंटों से अंधरे में डूबे हैं। शनिवार देर रात तक नहीं बिजली नहीं आई तो रविवार सुबह बिजली उपकेंद्र पर सैकड़ों लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। जेई के मौके से भागने के बाद घंटों बाद मौकेे पर पहुंचे लाइनमैनों ने आक्रोशित लोगों से बताया की नोएडा से ट्रांसफारमर भेजा जा रहा है। लाइनमैनों के जल्द आपूर्ति के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए। क्षेत्र के दुबहर निवासी सुनील पांडेय, विट्टू पांडेय, आलोक उपाध्याय, अभय सिंह, पिंटू, अरड़ा के राजनाथ सिंह, घोड़हरा के नफीस अहमद, अखार रणजीत सिंह, संतोष सिंह, शनि सिंह आदि ने बताया कि जर्जर विद्युत तारों और पोलों से भगवान भरोसे चल रहे उपकेंद्र पर किसी कर्मचारी को तैनात नहीं होने से आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती है। यदि शीघ्र ही ट्रांसफारमर नहीं बदला गया तो क्षेत्रीय जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें