एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने को सौंपा ज्ञापन

Ballia Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बलिया। कब्रिस्तान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी से मिल ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में भी जिले के आला अधिकारियों को पत्रक दिया गया था, लेकिन आश्वासन के बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज समिति के सदस्य अब आंदोलन के मूड में हैं। सदस्यों ने अफसरों को एक हफ्ते का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कब्रिस्तान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य का प्रतिनिधि मंडल संयोजक डा. सैय्यद सुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। समिति के सदस्यों ने मांग की थी कि मोहल्ला राजपुत नेउरी तालुका जमुआ में स्थित क्रबिस्तान पर अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। यदि शीघ्र ही इस भूमि को दबंगों से खाली नहीं कराई जाती और उसे कब्रिस्तान के लिए नहीं दी जाती तो वे लोग आंदोलन करेंगे। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके मांग पत्र पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यह मामला वक्फ संपत्ति का है, तो इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अली औसत, अब्दुल मन्नान, मनौव्वर अली, डा. उस्मान खान, कमाल खां, जावेद अंसारी, मन्नान खान, मुम्ताज, मोहम्मद ईसा, मोहम्म सईद, साहिद अली खां, शमशेर अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें