एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उम्मीदवारी रद्द होने से समीकरण बदला

Ballia Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुरेमनपुर। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमनजी वर्मा के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा होने से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। इसकी वजह से अब समीकरण बदल गया है। अब चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशी फिर नये सिरे अपने पक्ष में समीकरण बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीए भाग तीन के छात्र अमनजी वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। शिकायत मिली कि अमन के विरुद्ध कोर्ट में अपराधिक मामले लंबित हैं। जिस पर इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। अमन ने नामांकन में शपथ पत्र दाखिल किया था िक उसके ऊपर कोई भी अपराधिक मामला नहीं है। अमन के अापराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें