एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष का आत्मदाह का प्रयास

ballia Updated Fri, 25 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने के लिए आए छात्रनेता राजेश सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : ballia
विज्ञापन

Next Article

टीडी कॉलेज के छात्रनेताओं को जिला जेल से गैर जिलों के कारागार में भेजने के विरोध में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भ्‍ाेज दिया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों टीडी कॉलेज में धांधली के विरोध में धरना दे रहे कुछ छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहां तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में वहां से छात्रों को मऊ, गाजीपुर और देवरिया के कारागार में भेज दिया गया। इसके विरोध में कई कॉलेजों के छात्र आंदोलित हैं।

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश इस कार्रवाई से खफा थे उनका कहना था कि छात्रनेताओं को जिला कारागार में ही रखा जाना चाहिए। जेल व जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन को दी थी। शुक्रवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट व कलेक्ट्रेट सभागार के बीच में नारेबाजी करते राजेश अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल रहे थे कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में पुलिस अधिकारियों ने मय फोर्स भ्रमण किया।
विज्ञापन


उधर, छात्र संघर्ष समिति ने छात्रनेताओं पर से फर्जी मुकदमे वापस लेने और उन्हें गैर जनपद के कारागार से वापस बुलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें