बड़ोखर बुजुर्ग। बांदा नरैनी मार्ग पर बांधा पुरवा के पास शनिवार को देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में उन पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर तक वह घटनास्थल पर पड़े तड़पते रहे। वहां से गुजरी बोलेरो ने दो घायलों के पैरों को कुचल दिया। बाद में शहर कोतवाली और गिरवां पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। नाम नहीं ज्ञात हो सके। ब्यूरो