एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंडल व जिला पदाधिकारी घोषित

Banda Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार को यहां खत्म हो गया। अंतिम दिन मंडलीय और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में हुए दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी (चित्रकूट) को चुना गया। रामभवन यादव (पैलानी), भगौती प्रसाद गुप्ता (मटौंध), जगदीशचंद्र पाठक (बांदा), नीरा गुप्ता (तिंदवारी) और नीलम वर्मा (बांदा) उपाध्यक्ष चुने गए। अखिलेश दीक्षित (बांदा) मंत्री होंगे। हरप्रियाशरण सेन (जखनी), ममता पाराशर (बांदा), कल्पना वर्मा (डायट) और रामनरेश (गुमाई) को संयुक्त मंत्री पद पर चुना गया। शारदा प्रसाद गुप्ता (मटौंध) कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। रीतेश कुमार (कालिंजर), कुमारी रोशनी (बबेरू) और शशि मुकुट (ओरन) संगठन मंत्री होंगे। सरिता श्रीवास (हमीरपुर), आरती सिंह (बिसंडा) प्रचार मंत्री चुने गए। विधि सलाहकार पद पर सतीश कुमार व शिवलाल (बांदा) चुने गए।
संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बांदा जनपद के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी चुने गए हैं। योगेंद्र त्रिपाठी (बांदा) संरक्षक और विमला रानी (कमासिन) अध्यक्ष चुनी गईं। छोटेलाल सेन, शशि मिश्रा (बांदा) और शिव कुमार (महुई) उपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा (बांदा) मंत्री, दयाराम (बिलगांव) संगठन मंत्री, रंजना रघुवंशी (बांदा), मालवीय जी मौर्य (बिलगांव) संयुक्त मंत्री, वंदना मिश्रा (डायट) कोषाध्यक्ष, अन्नपूर्णा गुप्ता (कोर्रही) सांस्कृति मंत्री, रितु सक्सेना (तिंदवारी) व अंबिका प्रसाद सिंह (मटौंध) प्रचार मंत्री और सुमन आर्य (अतर्रा) व नीरजा अग्रवाल (बबेरू) विधि सलाहकार चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें